मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 रांची, (झारखंड)में आज 09 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
1 min readमूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 रांची, (झारखंड)में आज 09 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिसमें मूलनिवासी बहुजन समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मानित वक्ताओं ने ” शासक वर्ग द्वारा सरकारी क्षेत्र का निजीकरण करने के लिए बनाई गई छुपी नीतियों और ढांचों पर चर्चा ” के सन्दर्भ में शिक्षा का निजीकरण यानी अनु.15(4) का उल्लंघन, न्यायपालिका में कोलेजियाम सिस्टम,लेटरल इंट्री, क्रीमी लेयर, कोचिंग सेंटर, पेपर लीक करना, बैक लॉग खाली रखना, कौशल विकास योजना, अनुबंध पर नियुक्त करना तथा श्रम कानून में संशोधन करना यानी अनु.16(4) का न्याय पालिका, कार्यपालिका, चुनाव आयोग और मीडिया सभी मिलकर उल्लंघन किया जा रहा है.
उपरोक्त सभी षडयंत्र मंडल कमिशन आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद तेजी से किया जा रहा है.
जबकि भारत का संविधान ही नहीं बल्कि संयुक्तराष्ट्र संघ का प्रस्तावना में लिखा है कि विश्व के हर देश आम लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसर पैदा करें लेकिन यहां st sc obc वर्ग के लिए अवसर ही समाप्त किए जा रहे हैं.
वक्ताओं ने बताया कि देश में आर्थिक समता स्थापित करने और मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सभी संवैधानिक संस्थानों में ST SC OBC वर्ग को 50%प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ताकि अनु.14 (मौलिक अधिकार)का सम्मान हो.
सरकारी क्षेत्र में ही सबकी भागीदारी/प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगी निजी क्षेत्र में कदापि नहीं हो सकती.
अब यदि सरकार st sc obc वर्ग को आबादी के अनुपात में शिक्षा स्वस्थ रोजगार मान सम्मान नहीं दे सकती तो st sc obc वर्ग को स्वत:शासक बनने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए.
इसके लिए शासक वर्ग द्वारा st sc obc वर्ग के खिलाफ किए जा रहे षडयंत्र के पर्दाफाश करने के लिए देश के कोने कोने में जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत बताई गई.
अधिवेशन में मू. आर. एल. ध्रुव जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष Bamcef),मू.बी. डी. बोरकर जी (संस्थापक सदस्य,यशकई डी. के. Khaparde memorial trust ,नागपुर महाराष्ट्र),मू.डा0 के. एस. चौहान जी, (वरिष्ठ अधिवक्ता ,सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), सुश्री मू.रिंकू भगत जी( उच्च न्यायालय रांची बार एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य ),मू.पंकज रवि जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी संघ सह अधिवक्ता उच्च न्यायालय रांची),मू.दशरथ जी (पूर्व आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर) एवं MKKM के राष्ट्रीय नेतृत्व का उपरोक्त विषयों में मार्गदर्शन मिला.
अधिवेशन में देश के कोने कोने से मूलनिवासी बहुजन समाज के सम्मानित प्रतिनिधियों की उपस्थिति थी.
जय मूलनिवासी .